पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा- सरकार बनाने में निर्दलीय उम्मीदवारों की होगी बड़ी भूमिका

सिरसा
हरियाणा के विधानसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार जीत के लिए पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह लगातार अपने हलके में खूब पसीना बहाते नजर आ रहे हैं । चौधरी रणजीत सिंह रानिया विधानसभा के कई गांव में वोट की अपील की।  जहां पर ग्रामीणों ने उनका ट्रैक्टर रैली और आतिशबाजी से स्वागत किया। चौधरी रंजीत सिंह मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए पिछले 5 साल में करवाए हुए विकास कार्यों की बात भी कर रहे हैं । वही चौधरी रणजीत सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कहीं भी मुकाबले में नहीं है।  चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि इस बार जो हालात प्रदेश में है उसमें यही है कि  20 के करीब निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि  जिनकी सरकार बनाने में अहम भूमिका होगी।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र : लाइट विवाद के पीड़ितों से मिले नितेश राणे, कहा- कानून कम पड़ेगा, तो आगे की शिक्षा हम देंगे

चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि गांव में उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त  हैं।  सिंह ने कहा कि पिछली बार भी उनके हलके ने उन्हें भारी मार्जिन से जिताया था इस बार भी वे उन्हें जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेंगे । वहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर बात करते हुए चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा कहीं भी मुकाबले में नहीं है साथ ही उन्होंने कहा कि भूपेंदर हूडा अच्छे आदमी है और कांग्रेस इस बार काफी बेहतर स्थिति में है साथ उन्होंने कहा कि इस बार 20 के करीब आजाद उम्मीदवार जीतेंगे जो सरकार बनाने में  अहम भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चल रही वोटिंग के बीच ईडी ने बिटकॉइन मामले से गौरव मेहता के घर पर की छापेमारी

गौरतलब है कि हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। पहले यहां 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन बाद में मतदान की तारीख 5 अक्टूबर जबकि काउंटिंग की डेट 8 अक्टूबर कर दी गई

Share

Leave a Comment