मुंबई की हाजी अली दरगाह को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली, जाँच शुरू

महाराष्ट्र
मुंबई की हाजी अली दरगाह को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। शख्स ने दरगाह ट्रस्ट के कार्यालय में फोन कर परिसर में बम रखे होने की धमकी दी थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि कॉल शाम करीब 5 बजे कॉल आया।

ये भी पढ़ें :  तमिलनाडु में ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

पुलिस के अनुसार कॉल करने वाले ने खुद को पवन बताया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया तथा दरगाह के बारे में विवादित बयान दिया। हाजी अली दरगाह के प्रशासनिक अधिकारी ने इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन अधिकारी और बम स्क्वाड टीम ने दरगाह पहुंचकर जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ताड़देव पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Comment