सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत 

शिक्षा मंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल

रायपुर,
 दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद की छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्कूल में प्रार्थना शेड के निर्माण हेतु लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

शिक्षा मंत्री की घोषणा पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई

       उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा 05 अक्टूबर 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में प्रार्थना शेड के निर्माण की घोषणा की गई थी। इस घोषणा पर त्वरित और संवेदनशील पहल करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने मात्र अगले ही दिन यानी 06 अक्टूबर को निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने का आदेश जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें :  फिर गौरवान्वित हुई महिला शक्ति..शालू जिन्दल शिकागो में इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित..सामाजिक प्रयासों से लाखों लोगों के जीवन में लाई खुशहाली

छात्राओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ

      इस प्रार्थना शेड का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। दैनिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ, शेड बनने से विद्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा के साथ-साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य सामूहिक गतिविधियों के संचालन में सुगमता होगी। विशेष रूप से चिलचिलाती धूप और बारिश के मौसम के दौरान छात्राओं को एक सुरक्षित, छायादार और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment