बलौदाबाजार से शुरुआत हुई कांग्रेस की न्याय पदयात्रा

रायपुर

कांग्रेस की न्याय पदयात्रा की आज बलौदाबाजार से शुरुआत हुई. पदयात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय किया है, उसके लिए पछतावा होना चाहिए. इस यात्रा में उन्हें अन्याय का हिसाब देना चाहिए.

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एससी वर्ग के छात्रों को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा, पीएससी के घोटाले में पूरी सरकार इंवॉल्व थी. लोग भूले नहीं है कि किस तरह से गरीबों को आवास से वांछित रखा गया, क्योंकि उनके चेहरे नहीं चमक रहे थे. पिछली सरकार शराब घोटाले में संलिप्त रही.

ये भी पढ़ें :  नशे के खिलाफ सख्त गरियाबंद की आबकारी टीम ने पकड़ी महुआ से बन रही अवैध शराब

उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर महादेव सट्टा एप बनाया, जिसमें तत्कालीन सरकार के मुखिया इंवॉल्व थे. पूरे छत्तीसगढ़ को करप्शन का बाजार बना रखा था. इसके अलावा वहीं झारखंड मुख्यमंत्री के करीबी पर दर्ज एफ़आईआर पर उन्होंने कहा कि गुरुजी शिष्य को समझाने गए थे. अब गुरुजी जेल के रास्ते में है, तो शिष्य भी जेल के रास्ते में जाएंगे.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment