Breaking
29 Nov 2026, Sun

बृजमोहन अग्रवाल संसद की दो स्थाई समितियों में सदस्य मनोनीत

रायपुर

 सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद की दो स्थाई समितियों में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। श्री अग्रवाल पहले ही लोकसभा की सबसे महत्वपूर्ण प्राक्कलन समिति के सदस्य बनाए जा चुके हैं। ऐसे में श्री अग्रवाल को सदन की तीन अहम कमेटियों में लिया जाना यह बताता है कि उनके अनुभव का लाभ लेना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब बच्चों को मिलेगी शुगर की जानकारी, कोल्ड ड्रिंक पर भी नजर

जारी आदेश के अनुसार बृजमोहन अग्रवाल को कैमिकल्स एवं फर्टिलाइजर कमेटी तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल की स्थाई समिति में सदस्य मनोनित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह स्थाई समितियां संसद के अंदर ही गठित की गई ऐसी समितियां होती हैं जो किसी विशेष विषय या मंत्रालय से संबंधित मामलों पर गहराई से अध्ययन करती हैं। ये समितियां सरकार द्वारा पेश किए गए विधेयकों का विस्तृत अध्ययन करती हैं और उनमें सुधार के लिए सुझाव देती हैं। किसी मुद्दे पर या विधेयकों पर पक्ष और विपक्ष में होने वाले गतिरोध को दूर करने के लिए भी संसद की स्थायी समिति अपनी भूमिका अदा करती है।

ये भी पढ़ें :  स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने का आदेश

उक्त समितियों के अलावा श्री अग्रवाल जिस प्राक्लन समिति में सदस्य हैं उसका उद्देश्य सरकारी मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की जांच करना है, जो व्यय और धन के उपयोग के संदर्भ में हैं। समिति प्रशासन में दक्षता और अर्थव्यवस्था के लिए वैकल्पिक नीतियों का सुझाव भी देता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *