प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

रायपुर,

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सके। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई जरूरतमंद परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होता। ऐसे परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। इस योजना ने राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत सेवता पारा, वार्ड क्रमांक 6 निवासी  रामकिशुन वास के पक्के मकान के सपने को भी साकार किया है।

शासन के सहयोग से अपने सपनों का पक्का आशियाना तैयार किया रामकिशुन वास

ये भी पढ़ें :  आधुनिकता की इस दौड़ में पीछे छुटते व्यवसाय को मुख्यमंत्री साय ने बनाया आय का जरिया

रामकिशुन वास का परिवार पहले कच्चे मकान में निवास करता था। कच्चे मकान में रहने के कारण परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के चलते स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए कठिन था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 उनके जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आई। योजना के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए मिली 2 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता से उन्होंने अपने सपनों का पक्का आशियाना तैयार किया।

पक्के घर का सपना पूरा होने से जीवन स्तर में आया सकारात्मक बदलाव  

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की अनूठी झलक

रामकिशुन वास बताते हैं कि पहले कच्चे मकान में रहने के कारण परिवार को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। अब पक्का मकान बन जाने से परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल गया है। अपने घर की पक्की छत के नीचे परिवार के साथ रहने की खुशी उनके जीवन में एक नया सुकून लेकर आई है। वर्षों से संजोया गया पक्के घर का सपना पूरा होने से परिवार के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

ये भी पढ़ें :  बीजापुर मुठभेड़ में 16 लाख के 8 इनामी नक्सली ढेर, ACM कमलेश भी मारा गया

जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान की भावना हुई मजबूत

 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास मिलने के साथ उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान की भावना भी मजबूत हो रही है। वास ने पक्के आवास का सपना साकार होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Share

Leave a Comment