NZ दौरे से पहले शुभमन गिल फ्लॉप, रणजी ट्रॉफी में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट; बढ़ी चिंता

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले लाल गेंद की तैयारी करने उतरे टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का रणजी ट्रॉफी में बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला है. पंजाब की तरफ से छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलने उतरे गिल महज 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए,

इस प्रदर्शन से शुभमन गिल की प्रैक्टिस की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एलीट ग्रुप बी के इस मुकाबले में गिल के इस तरह सस्ते में आउट होने से फैन्स भी काफी निराश हैं. गिल के इस प्रदर्शन ने फैन्स की टेंशन बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें :  U-19 वर्ल्ड कप हीरो मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार, T20 लीग मैच फिक्सिंग मामले में युवराज भी हिरासत में

नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. वह क्रीज पर टिकने के लिए संघर्ष करते दिखे और बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल की गेंद का शिकार बन गए. गिल ने आउट होने से पहले महज 5 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 रन ही बना सके. गिल के इस तरह जल्दी आउट होने से पंजाब की टीम पहली पारी में दबाव में आ गई.

न्यूजीलैंड दौरे से पहले तैयारी का मौका
शुभमन गिल ने असम के खिलाफ पंजाब का पहला रणजी मुकाबला छोड़ दिया था. लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाफ इस दूसरे दौर के मैच में वह रेड-बॉल की प्रैक्टिस के इरादे से मैदान पर उतरे थे. भारत को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज खेलनी है.

ये भी पढ़ें :  शुभमन गिल के बल्ले से इतिहास करीब, मोहम्मद यूसुफ का 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से वेलिंगटन में होनी है और दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाना है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से यह सीरीज बहुत अहम है और गिल चाहते थे कि अंतरराष्ट्रीय दौरे से पहले उन्हें घरेलू मैदान पर लंबा अभ्यास मिल सके, लेकिन यह छोटी पारी उनके प्लान पर भारी पड़ गई है.

रिकॉर्ड रहा है दमदार
छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में भले ही शुभमन गिल का बल्ला शांत रहा हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं. अगर उनके करियर के ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में अपनी एक खास छाप छोड़ी है.

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया ने किया क्लीन स्वीप, पांचवां T20 भी जीता; ड्वारशुइस और ओवेन की चमकदार गेंदबाज़ी

टेस्ट क्रिकेट में गिल ने अब तक 43 मैचों की 77 पारियों में 43.47 की औसत से कुल 3043 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा है और इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 9 अर्धशतक भी निकले हैं.  वहीं वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन गजब का रहा है. उन्होंने 70 वनडे मैचों की 69 पारियों में 64.01 की बेहतरीन औसत से 3713 रन बनाए हैं, जिसमें दो दोहरा शतक  भी शामिल है.
 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment