रिकेलटन और हेंडरिक्स के प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को हराया

अबुधाबी
रियान रिकेलटन और रीजा हेंडरिक्स के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को टी20 मैच में आठ विकेट से हराया। रिकेलटन ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 75 रन की पारी खेली और हेंडरिक्स ने 16वां अर्धशतक जमाया। आयरलैंड के आठ विकेट पर 171 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18वें ओवर में दो विकेट पर 178 रन बनाये।

ये भी पढ़ें :  कार्तिक ने शुभमन की प्रशंसा करते हुए उन्हें सुझाव भी दिया

एक समय पर लग रहा था कि आयरलैंड 180 रन के पार जायेगा लेकिन आखिरी ओवर में उसने तीन विकेट गंवा दिये। मध्यम तेज गेंदबाज पैट्रिक क्रगर ने 27 रन देकर चार विकेट लिये।

दक्षिण अफ्रीका के लिये रिकेलटन ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने टी20 क्रिकेट में पहला अर्धशतक 30 गेंद में पूरा किया।हेंडरिक्स ने 31 गेंद में पचासा जड़ा लेकिन अगले ओवर में आउट हो गए। रिकेलटन 48 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों टीमें रविवार को दूसरा टी20 खेलेंगी।

ये भी पढ़ें :  पंजाब के कोच कह गए बड़ी बात, KKR एक अंक से खुश है या दुखी, IPL 2025 में क्यों बदले-बदले नजर आ रहे प्रभसिमरन?

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment