चाकू और पेंचकस मारकर युवक की हत्या, लाश को रखकर प्रदर्शन, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग

कवर्धा

कवर्धा लगातार अपराधों की वजह से चर्चा में बना हुई है. इस कड़ी में एक सनकी युवक ने चाकू और पेंचकस मारकर चार युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई. मृत युवक के परिजन मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाश को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में 9 से 23 अप्रैल तक 8वां पोषण पखवाड़ा, कुपोषण के खिलाफ जन-आंदोलन को मिलेगा नया विस्तार

जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर खुर्द में शुक्रवार को सनकी युवक ने चाकू-पेंचकस से लोगों पर हमला कर दिया था. इसमें रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था.

ये भी पढ़ें :  उत्तराखंड में होने वाले 38th नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के शूटर्स का चयन

घटना के एक दिन बाद शनिवार को ग्रामीण रोहित साहू की लाश को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. इसके साथ ही आरोपी युवक को फांसी दी जाए.

ये भी पढ़ें :  गौरेला पेंड्रा मरवाही में छाया घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार थमी

ग्रामीणों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किए जाने से गाड़ियों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई है. इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शन के बीच पुलिस-प्रशासन के लोग ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक समझौता नहीं हो पाया था.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment