दीवार गिरने से मारे गए युवक के परिवार वालों ने किया प्रदर्शन, सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग

उज्जैन
उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने में मारे गए युवक अजय योगी के परिवार वालों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। उधर प्रशासन और नगर निगम ने दुर्घटनास्थल के पास से दुकानें हटाने का काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 मार्च को होगा घोषित

प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल जाएंगे दुर्घटनास्थल पर
यहां पर अवैध रूप से फूल और प्रसाद की दुकाने लगाई गईं थी। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल कुछ देर में उज्जैन पहुंचेंगे। वे महाकाल मंदिर के सामने दुर्घटनास्थल पर भी जाएंगे। प्रशासन ने दुर्घटना के बाद से आम लोगों के लिए यह रास्ता बंद कर दिया था। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने हादसे को लेकर जांच बैठाई है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश ने एसआईआर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा

महाकाल मंदिर और आसपास पहले भी हो चुके हादसे
वर्ष 2013-14 में महाकाल टनल के निर्माण के दौरान नवनिर्मित दीवार के गिरने से कुछ श्रमिक दब गए थे। इस हादसे में दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई थी।
श्री महाकाल महालोक में निर्माण के दौरान बीते वर्ष बारिश के दिनों में काम करते समय एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई थी।
कुछ वर्षों पहले महाकाल मंदिर परिसर में मार्बल चबूतरे के समीप बरगद का पेड़ गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इसी वर्ष होली पर केमिकल युक्त गुलाल के उपयोग से आग लग जाने के कारण कई पुजारी, पुरोहित व सेवक घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें :  10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से होगी शुरू

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment