बिजली उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण और केबल बिछाने का कार्य जारी

उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं भरोसेमंद बिजली आपूर्ति देने की कवायद तेज

पांचों डिस्कॉम में रात्रिकालीन मेंटेनेंस से दुरुस्त हो रहा विद्युत तंत्र

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बिजली उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण, केबल बिछाने और विद्युत बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों का उद्देश्य बिजली वितरण प्रणाली की क्षमता बढ़ाने के साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की टीमें प्रदेशभर में रात्रिकालीन मेंटेनेंस कार्यों को अंजाम दे रही हैं। बिजली लाइनों, उपकरणों और वितरण नेटवर्क के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जा सके। रात के समय किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों के माध्यम से विद्युत ढांचे को मजबूत करने और आपूर्ति व्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण को मिल रहा नया आयाम

पांचों डिस्कॉम में बिजली लाइनों और उपकरणों के रखरखाव पर जोर
पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और केस्को के विभिन्न जनपदों में विभागीय टीमें सक्रिय हैं। बिजली लाइनों और उपकरणों की जांच, मरम्मत तथा अन्य आवश्यक अनुरक्षण कार्यों के जरिए वितरण तंत्र को दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग का जोर इस बात पर है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के साथ विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए।

उपकेंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए निर्देश
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बिजली अधिकारियों की ओर से उपकेंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस दौरान बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों को विद्युत उपकरणों के रखरखाव और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय, जनभवन के 5.17 करोड़ रुपये से निर्मित नवीन भवन का किया उद्घाटन

आरडीएसएस योजना से मजबूत होगा बिजली नेटवर्क
उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत भी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। योजना के माध्यम से बिजली वितरण से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

समय पर बिल भुगतान की अपील
बिजली विभाग की टीमें फोन के माध्यम से उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील भी कर रही हैं। विभाग के अनुसार, नियमित बिल भुगतान से बिजली व्यवस्था के संचालन और रखरखाव में सहयोग मिलता है। सरकार और विभाग का लक्ष्य विद्युत ढांचे को आधुनिक बनाते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि महिलाओं की प्रगति के बिना देश-प्रदेश की प्रगति अधूरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और भरोसेमंद बनाना प्राथमिकता
यूपीपीसीएल के एमडी नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 और आरडीएसएस योजना के तहत बिजली उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण, केबल बिछाने तथा विद्युत वितरण नेटवर्क को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेशभर में विभागीय टीमें दिन-रात बिजली लाइनों और उपकरणों के अनुरक्षण में जुटी हैं। विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुचारु और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति उपलब्ध हो।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment