21 साल के प्रियांशु मोलिया ने रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, 321 रन ठोक बड़ौदा के लिए रचा इतिहास

बड़ौदा 

21 साल के प्रियांशु मोलिया ने तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बड़ौदा के इस बल्लेबाज ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ नाबाद 321 रन की पारी खेली। 

इसके साथ ही वह बड़ौदा की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. यह मुकाबला वडोदरा के र‍िलायंस क्रिकेट स्टेड‍ियम में जारी है. मैच का मंगलवार को दूसरा द‍िन था। 

ये भी पढ़ें :  Ireland vs Oman T20 WC: ओमान वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने दी करारी हार

प्रियांशु ने अपनी  इस पारी के दौरान 492 गेंदों का सामना किया. उन्होंने 36 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी इस पारी की बदौलत बड़ौदा ने पहली पारी में 616 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

तोड़ दिया दिग्गजों का रिकॉर्ड
प्रियांशु ने बड़ौदा के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी के मामले में गुल मोहम्मद का 319 रन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. इस सूची में दीपक हुड्डा 293 रन के साथ तीसरे, विजय हजारे 288 रन के साथ चौथे और जैकब मार्टिन 271 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू

वहीं 21 साल की उम्र में तिहरा शतक जड़कर प्रियांशु भारतीय फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गए हैं. बड़ौदा की पारी के बाद जम्मू-कश्मीर ने भी अपनी पहली पारी शुरू कर दी. दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने बिना विकेट गंवाए 6 रन बना लिए थे। 

ये भी पढ़ें :  भारतीय तिरंगा भी लहरा रहा है पाकिस्तान में, विवाद के बाद PCB ने सुधारी अपनी गलती

 

 

Share

Leave a Comment