ODI वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा की एंट्री होगी? मोहम्मद कैफ के बयान से तेज हुई चर्चा

 नई दिल्ली
वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग पर दिग्गज लगातार अपनी राय दे रहे हैं. भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अभिषेक शर्मा के खेल का विश्लेषण करते हुए बड़ा बयान दिया है। 

मोहम्मद कैफ का मानना है कि अभिषेक जिस खूंखार अंदाज में टी20 क्रिकेट के महज 6 ओवर के पावरप्ले में विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे हैं. अगर उन्हें वनडे फॉर्मेट में 10 ओवर का पावरप्ले मिल जाए तो वह मैदान पर ऐसा कोहराम मचाएंगे कि क्रिकेट वर्ल्ड में भूचाल आ जाएगा!

मोहम्मद कैफ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक चर्चा के दौरान कहा कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसी खूंखार जोड़ियां जब मैदान पर उतरती हैं तो विपक्षी कप्तानों के पास सोचने तक का मौका नहीं बचता। 

ये भी पढ़ें :  श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में पहुंचे तेंदुलकर, सुनाया विश्व कप 2011 से जुड़ा किस्सा

टी20 के शुरुआती 6 ओवरों में जिस तरह से अभिषेक ने दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, उसे देखकर यह साफ है कि आने वाले समय में जब वह वनडे क्रिकेट खेलेंगे और उन्हें शुरुआती 10 ओवरों का पावरप्ले मिलेगा तो वह गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा डरावना सपना साबित होंगे।  

कैफ ने की कोच गंभीर और अय्यर की तारीफ
कैफ के मुताबिक ऐसी बैटिंग देखकर बड़े-बड़े कप्तान और गेंदबाज भी लाचार नजर आते हैं, जैसा कि इस सीरीज में कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर की हालत देखने को मिली है. इस दौरान मोहम्मद कैफ ने गौतम गंभीर की कोचिंग और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के इस विदेशी दौरे की जमकर तारीफ की। 

ये भी पढ़ें :  India Vs New Zealand : मैच का टिकट रेट तय... 300 रुपए से शुरु होंगे टिकट के दाम, 2 साल तक के बच्चों को फ्री एंट्री

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड को उनके घर में जाकर 3-0 से हराना और वो भी इतने एकतरफा अंदाज में कोई आम बात नहीं है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तुरंत बाद बिना किसी खास आराम के सीधे न्यूजीलैंड पहुंचकर ऐसी खतरनाक और अनुशासित टीम को धूल चटाना यह साबित करता है कि भारतीय टीम इस समय दुनिया की सबसे खूंखार और डॉमिनेटिंग टीम बन चुकी है। 

ये भी पढ़ें :  फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरानी टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप: इन्फेंटिनो का बड़ा बयान

क्या वर्ल्ड कप में मिलेगा मौका?
भारतीय टीम को अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. मोहम्मद कैफ के इस बयान के बाद इस बात की चर्चाएं तेज हो गई है कि अभिषेक को वर्ल्ड कप में मौका मिलेगा या नहीं? वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभिषेक को बैकअप ओपनर के तहत टीम से जोड़ा जा सकता है. अभिषेक शर्मा के पास ऐसी काबिलियत है कि वह अपनी बल्लेबाजी से पावरप्ले में ही मैच का नतीजा तय कर देते हैं। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment