करवा चौथ पर चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक झटके में ₹2,600 सस्ती हुई सिल्वर; जानें सोने का भाव

इंदौर 

अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना 4050 डॉलर और चांदी 43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1700 रुपए टूटकर 1.92 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के (gold silver price today) आसपास हो गई।एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज दिन भर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फेड रिजर्व के बाद अमेरिकी जीडीपी, पीसीई और बेरोजगारी भत्ते के आंकड़े सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल सकते हैं।इसके अलावा, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ जापान भी ब्याज दरों (ECB and BOJ intrest rate) पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो भारत समेत दुनिया भर के मार्केट असर डाल सकते हैं।

चांदी का बुलबुला लगातार फूटता जा रहा है और हर रोज ये कीमती धातु क्रैश (Silver Price Crash) होती जा रही है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शुक्रवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर वायदा चांदी की कीमत फिसली है. करवाचौथ के दिन (Karva Chauth) चांदी 2600 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम हो गई और 1 किलो चांदी का भाव गिरकर 1.91 लाख रुपये के लेवल पर आ गया।           

ये भी पढ़ें :  महिला आरक्षण 2029 में हो सकता है लागू, 50% सीटें बढ़ाने का हुआ फॉर्मूला तैयार

खुलते ही बिखर गई चांदी
गुरुवार को एमसीएक्स पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का दाम गिरते हुए 1,91,706 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. इससे पहले बीते कारोबारी दिन बुधवार को ये 1,94,325 रुपये पर क्लोज हुई थी. ऐसे में चांदी का वायदा भाव एक झटके में 2619 रुपये प्रति किलो घट गया।        

अक्टूबर में लगातार जारी गिरावट 
चांदी की कीमत में इस अक्टूबर महीने की शुरुआत में शुरू हुए गिरावट का सिलसिला महीने के आखिरी हफ्ते में भी जारी है. अब तक ये लगातार टूटी है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन 30 सितंबर को 1Kg Silver Price एमसीएक्स पर 2,23,706 रुपये था और यहां से अब तक ये 32,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है।         
       
हाई से अब कितना सस्ती Silver? 
बात MCX Silver Price के लाइफ टाइम हाई लेवल की करें, तो जनवरी की शुरुआत में ये कीमती धातु 4,20,048 रुपये पर पहुंची थी और वर्तमान भाव से तुलना करें तो ये बुरी तरह क्रैश (Silver Price Crash) हो चुकी है. दरअसल, Silver Life Time High 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम है और यहां से अब ये  2,28,342 रुपये सस्ती हो गई है।        

ये भी पढ़ें :  प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाया जाएगा

सोने की आज बदली चाल 
बीते कुछ दिनों में न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने का भाव भी टूटता हुआ नजर आ रहा था, लेकिन गुरुवार को जहां सिल्वर सस्ती हुई, तो वहीं सोना चमका है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड रेट अपने पिछले बंद 1,43,705 रुपये की तुलना में 1,43,920 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।     

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश के चित्रकूट को 750 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

इस महीने Gold Rate में गिरावट
अक्टूबर महीने में अब तक सोने की कीमत में आए चेंज (Gold Rate Change) के बारे में बात करें, तो ये कीमती पीली धातु बीते 30 सितंबर 2026 को वायदा कारोबार खत्म होने पर 1,49,036 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी और गुरुवार को शुरुआत दाम के हिसाब से देखें, तो ये अभी भी 5116 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment