आजम खां की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में कस्टडी रिमांड पर सुनवाई आज

रामपुर

सपा नेता आजम खां की कस्टडी रिमांड पर आज रामपुर की अदालत में सुनवाई होगी। जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी के मामले में अजीमनगर थाने में आजम खां, जौहर ट्रस्ट समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। विवेचक सीओ टांडा ने 29 अक्तूबर को अदालत से रिमांड वारंट जारी करने का अनुरोध किया था। अदालत ने आजम खां को दो नवंबर को तलब किया है। गाजियाबाद जेल में बंद आजम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हो सकते हैं। उधर, जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी आजम खां की कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में है।

आजम की बढ़ेंगी मुश्किलें
ईडी जल्द गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में अर्जी दाखिल कर सकती है। इसके बाद आजम को लखनऊ लाकर पूछताछ किए जाने की संभावना है। प्रवर्तन निदेशालय जल्द आजम खां को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए गाजियाबाद स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है। सूत्रों के अनुसार आजम को लखनऊ लाकर नए सिरे से पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें आजम खां से जुड़े दो मामलों में रामपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार का मामला है। 13 अक्तूबर को ईडी ने अजीमनगर थाने में आजम खां और उनके जौहर ट्रस्ट समेत पांच लोगों के खिलाफ विश्वविद्यालय निर्माण में सरकारी धन के गबन और धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना सीओ टांडा पंकज पंत कर रहे हैं। उन्होंने 29 अक्तूबर को न्यायालय में इस प्रकरण का हवाला देते हुए आजम खां के खिलाफ रिमांड वारंट जारी करने का अनुरोध किया था।

ये भी पढ़ें :  अयोध्या में स्वच्छता का जनआंदोलन, मेयर के नेतृत्व में 400 से अधिक स्थानों पर चला सफाई अभियान

आजम खां पर सुनवाई आज
न्यायालय ने 2 नवंबर सोमवार को आजम खां को तलब किया है। सोमवार को अगर न्यायालय रिमांड मंजूर कर लेगा तो आजम खां की मुश्किलें बढ़ना तय है। गवाह को धमकाने के मुकदमे में भी सोमवार को आजम खां के बयान दर्ज होने हैं, जिसके लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट ने तलब किया है। अब चूंकि, वह गाजियाबाद की जेल में बंद हैं, ऐसे में संभव है कि उन्हें वीसी के जरिए पेश किया जाए। मालूम हो कि गंज कोतवाली में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

ये भी पढ़ें :  आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, दो पैन कार्ड केस में मिली राहत

गवाह को धमकाने का भी आरोप
जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने गवाह को धमकाया है। जिसकी बाद विवेचना चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है। यह पत्रावली वास्ते बयान मुल्जिमान पर लगी है। लिहाजा, अदालत ने उन्हें दो नवंबर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर बयान दर्ज कराने को कहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment