वनडे में रन चेज के किंग बने विराट कोहली, सचिन और जयसूर्या को छोड़ा पीछे

नई  दिल्ली 
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही विराट अब टारगेट का पीछा करते हुए दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच गए हैं। वनडे क्रिकेट के इतिहास में टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की स्थिति इस प्रकार है।

विराट कोहली (भारत
विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रनों की पारी के बाद उनके खाते में रन चेज करते हुए 8741 रन दर्ज हो चुके हैं। अपनी निरंतरता और बेहतरीन मैच-फिनिशिंग काबिलियत की वजह से उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर माना जाता है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली कोर्ट की जस्टिस ज्योति सिंह और जस्टिस अमित बंसल का नाम 50 बड़े प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल

सचिन तेंदुलकर (भारत)
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। सचिन ने अपने शानदार वनडे करियर के दौरान टारगेट का पीछा करते हुए कुल 8720 रन बनाए थे। लंबे समय तक यह रिकॉर्ड सचिन के नाम दर्ज था जिसे अब विराट कोहली ने तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026 मिनी ऑक्शन: आर अश्विन का बड़ा दावा, ये खिलाड़ी बन सकता है सबसे महंगा

रोहित शर्मा (भारत)
भारतीय टीम के कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। रोहित ने वनडे क्रिकेट में रन चेज करते हुए 6801 रन बनाए हैं। टारगेट का पीछा करते हुए बड़ी और विस्फोटक पारियां खेलने में रोहित का भी बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है।

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए कुल 5742 रन बनाए हैं। जयसूर्या ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करके श्रीलंका को रन चेज में कई यादगाार जीत दिलाईं।

ये भी पढ़ें :  अगले 36 घंटे भारी: इन राज्यों में 25-30 जून तक बारिश का रेड अलर्ट

जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस वनडे रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। कैलिस ने टारगेट का पीछा करते हुए अपने करियर में 5575 रन बनाए हैं। मध्यक्रम में उनकी ठोस और संयमित बल्लेबाजी ने दक्षिण अफ्रीका को कई मौकों पर संभाला।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment