Breaking
11 Nov 2026, Wed

पुष्कर मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, 100 से ज्यादा अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

अजमेर
 राजस्थान के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने खास तैयारी शुरू कर दी है। मेले के दौरान यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए 100 से ज्यादा अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई गई है। इन बसों के जरिए अजमेर और पुष्कर के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की कोशिश होगी। खासकर कार्तिक पूर्णिमा के आसपास बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, क्योंकि इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर पहुंचते हैं।

रोडवेज ने बसों का इंतजाम करने के लिए 12 शहरों के डिपो से अतिरिक्त बसें मंगाने की तैयारी की है। इनमें अजमेर, अजयमेरु, ब्यावर, भीलवाड़ा, जोधपुर, वैशाली नगर, बीकानेर, कोटा, फलोदी, डीडवाना, सीकर और झुंझुनूं शामिल हैं। इन जगहों से बसें जरूरत के हिसाब से अजमेर और पुष्कर के बीच चलाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें :  10 वर्षीय बच्चे की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

इसके अलावा, अगर मेले के दौरान यात्रियों की संख्या उम्मीद से ज्यादा रहती है तो दूसरे लंबे रूट पर चलने वाली बसों को भी पुष्कर भेजा जाएगा। ये बसें अपना तय सफर पूरा करने के बाद वापस उसी रूट पर चलने लगेंगी। इससे मेले के दौरान यात्रियों को आने-जाने के लिए ज्यादा बसें मिल सकेंगी।

20 से 24 नवंबर तक रहेगा बसों का ज्यादा दबाव
पुष्कर मेले में 19 और 20 नवंबर से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होने के कारण इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ रहने का अनुमान है। इसी को देखते हुए 20 से 24 नवंबर के बीच अतिरिक्त बसों का संचालन ज्यादा रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

रोजाना 250 तक बस ट्रिप चलाने की तैयारी
रोडवेज मेले के दौरान प्रतिदिन करीब 200 से 250 बस ट्रिप संचालित करने की तैयारी कर रहा है। अनुमान है कि पूरे आयोजन के दौरान लगभग 50 से 60 हजार यात्री रोडवेज बसों से सफर करेंगे। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  डिजिटल रेप : अभिभावकों ने किया स्कूल में हंगामा, डीएम ने जांच के लिए बनाई कमेटी

श्रद्धालुओं को आने-जाने में मिलेगी राहत
पुष्कर मेले में हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। मेले के दौरान घाटों पर स्नान करने के साथ बाजारों और मेला स्थलों पर भी काफी भीड़ रहती है। ऐसे में अजमेर से पुष्कर जाने और वापस लौटने के लिए बसों की मांग बढ़ जाती है। रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलने से लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *