15 दिन में दूसरी घटना, दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस में फिर पथराव

रायपुर

दुर्ग-विशाखापट्‌टनम वंदे भारत एक्सप्रेस में बदमाशों ने फिर पथराव किया है. 15 दिन में यह दूसरी घटना है. जानकारी के मुताबिक, 28 सितंबर की रात वंदे भारत ट्रेन विशाखापट्नम से दुर्ग लौट रही थी. रात करीब 9 बजे जब ट्रेन खरियार रोड स्टेशन के आउटर में पहुंची तो कुछ युवकों ने पथराव किया. इसकी वजह से ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्लास के ई-2 के सीट नंबर 33-34 की खिड़की टूटकर चकना चूर हो गई. इस मामले में आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें :  नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

ट्रेन में पथराव के बाद यात्री आक्रोशित हो गए. कोच में अधिक यात्री सवार नहीं थे इस कारण किसी को चोट नहीं आई. रेलवे अफसरों के अनुसार रात के 9 बजे अंधेरा बहुत था. ट्रेन चल रही थी इस वजह से पथराव करने वालों को देखा नहीं जा सका. पिछले 15 दिनों में पथराव की यह दूसरी घटना है.

ये भी पढ़ें :  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में आज से कुश्ती मुकाबले, 144 पहलवान दिखाएंगे दमखम

पथराव करने वाले 5 आरोपी हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले 13 सितंबर को दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत जब ट्रायल के दौरान महासमुंद से बागबाहरा के लिए गुजर रही थी इस दौरान भी ट्रेन में पथराव हुआ था. इस पथराव में C2-10, C4-1, और C9-78 कोच के शीशे टूट गए थे. इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment