हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- ‘दुनिया बातों से नहीं बल्कि कर्म से नापती है’, दी नसीहत

अंबाला
हरियाणा में आज से राहुल गांधी यात्रा शुरू कर रहे है। रोजाना 6 से 7 जिलों में जाने का ऐलान किया है। इस पर तंज कसते हुए हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस की तो सारे हरियाणा से यात्रा निकाल रही है, ये हरियाणा से बाहर जा रहे है।

ये भी पढ़ें :  हिंदुओं को बांटो, मुस्लिम समाज में वोट बैंक जिहाद कराओ, यही कांग्रेस का लक्ष्य: शहजाद पूनावाला

अपने एक बयान में राहुल गांधी ने कहा था कि राजनीति में महिलाओं की भाग्यदारी बढ़ाए बिना समाज में समानता मुमकिन नहीं है जिस पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी ये बताए कि जिन लोगों ने कुमारी शैलजा पर टिप्पणी की, उन्हें अभद्र शब्द कहे। उन पर राहुल गांधी ने क्या कार्रवाई की है? क्या यही सम्मान दिया जाता है महिलाओं को। विज ने नसीयत देते हुए कहा कि "दुनिया बातों से नहीं बल्कि कर्म से नापती है"।

ये भी पढ़ें :  पंजाब में डबल ब्लास्ट पर फारूक अब्दुल्ला का बयान: हिन्दुस्तान में धमाके होते रहते हैं, इसमें नया क्या है

वहीं संबोधन के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने भ्रष्टाचारियों, तस्कर व बड़े पूंजीपतियों की जेब में धन डला है। इस पर जवाब देते हुए विज ने कहा कि जेबकतरे, तस्कर हुड्डा साहब के साथी होंगे जो वो इस तरह की बात कर रहे है, इनको कैसे पता क्या कर रहे हैं।

Share

Leave a Comment