मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान भंडारण एवं कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से भंडारित कुल 40 क्विंटल धान जब्त किया है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहला में जांच के दौरान व्यापारी श्रवण साहू के प्रतिष्ठान एस.के. ट्रेडर्स से 15 क्विंटल तथा सलीम खान के प्रतिष्ठान एच.वी. एंड संस से 25 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 40 क्विंटल धान जब्त किया। संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध धान भंडारण, परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com