Breaking
24 Nov 2026, Tue

लखनऊ समेत यूपी के 5 शहरों में महंगी हुई CNG-PNG, 2 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम

लखनऊ
 सर्दियों में प्राकृतिक गैस की मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के चलते गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) ने सीएनजी और पीएनजी की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं।

रविवार 22 नवंबर की सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गई हैं। सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलो और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) में एक रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की वृद्धि की गई है।

लखनऊ में अब सीएनजी के लिए वाहन चालकों को 108 रुपये के बजाय 110 रुपये प्रति किलो चुकाने होंगे। वहीं, घरों में पाइपलाइन से पहुंचने वाली पीएनजी की कीमत 56.50 रुपये से बढ़कर 57.50 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों के साथ घरेलू रसोई का बजट भी प्रभावित होगा।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, CM योगी ने बताया विकास का रोडमैप

पांच शहरों में बढ़े दाम
ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से जारी नई दरों के अनुसार आगरा में भी सीएनजी 108 रुपये से बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो हो गई है। उन्नाव में सीएनजी की कीमत 105 रुपये से बढ़कर 107 रुपये प्रति किलो कर दी गई है।

अयोध्या और सुलतानपुर में सीएनजी अब 106 रुपये के बजाय 108 रुपये प्रति किलो मिलेगी। पीएनजी की दरों में भी सभी शहरों में एक रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की गई है। आगरा में नई दर 57.50 रुपये, उन्नाव में 57 रुपये और अयोध्या व सुलतानपुर में 58.50 रुपये प्रति एससीएम होगी।

ये भी पढ़ें :  UP Politics: बीजेपी के नए M-Y फॉर्मूले से बदलेगा सियासी समीकरण? 2027 में अखिलेश यादव के सामने बड़ी चुनौती

नई दरें इस प्रकार हैं (रुपये में)
शहर     सीएनजी (प्रति किलो)     पीएनजी (प्रति एससीएम)
लखनऊ    110                           57.50
आगरा     1 10                            57.50
उन्नाव     107                           57
अयोध्या     108                         58.50
सुलतानपुर     108                       58.50

ये भी पढ़ें :  IPL में जब प्लेऑफ की बारी आती है तो विराट कोहली का बल्ला फुस हो जाता है, तो आप क्या कहेंगे

कंपनी के डीजीएम-मार्केटिंग प्रवीण सिंह के अनुसार सर्दियों में मांग बढ़ने और वैश्विक आपूर्ति की अनिश्चितताओं के कारण आरएलएनजी की खरीद लागत बढ़ी है। इसी के चलते सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *