Breaking
23 Nov 2026, Mon

बहरीन एयरपोर्ट पर तंबाकू और चूना मिलने से फंसा आजमगढ़ का युवक, 18 लाख देकर मिली रिहाई

आजमगढ़
यूपी के आजमगढ़ निवासी सौरभ राय 29 अक्टूबर को मुंबई से बहरीन एयरपोर्ट पहुंचने पर कस्टम विभाग द्वारा पकड़ लिए गए. बैग में चुनौटी, सुर्ती (तंबाकू) और चूना होने के कारण उन्हें पुलिस और सीआईडी के हवाले किया गया और 18 दिन हिरासत में रखा गया. परिवार ने बहरीन में परिचितों के जरिए वकील की व्यवस्था की और 7200 बहरीन दीनार यानी करीब 18 लाख रुपये चुकाने के बाद 18 नवंबर को कोर्ट से रिहाई मिलने पर वे सऊदी अरब, चेन्नई व दिल्ली होते हुए सड़क मार्ग से घर लौटे.

ये भी पढ़ें :  बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 80 MBBS छात्रों पर गिरी गाज; 6 हॉस्टल से बाहर

18 दिन हिरासत और ठंडे कमरे में पूछताछ
अहरौला क्षेत्र के भवरूपुर गांव के रहने वाले सौरभ का दावा है कि हिरासत के दौरान उन्हें 16 डिग्री तापमान वाले कमरे में रखा जाता था और ओढ़ने के लिए सिर्फ एक हल्की चादर दी जाती थी. उनसे लगातार पूछताछ होती थी और तंबाकू से जुड़े सामान लाने को लेकर सवाल किए जाते थे. 18 दिनों की मुश्किल के बाद उनके सामने जुर्माना भरने या जेल की सजा भुगतने का विकल्प रखा गया.

ये भी पढ़ें :  सतना में HIV कांड को लेकर बवाल, मानवाधिकार आयोग सदस्य और प्रशासन आमने-सामने

18 लाख चुकाकर रिहाई, बहरीन जाने पर रोक
परिवार ने बहरीन में परिचितों के माध्यम से वकील किया और जुर्माने व वकील की फीस के रूप में कुल 7200 बहरीन दीनार दिए, जो लगभग 18 लाख रुपये बनते हैं. 18 नवंबर को रिहाई के बाद सौरभ अपने गांव लौट आए हैं. सौरभ के मुताबिक, उन्हें टाइफाइड और मलेरिया हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है, और उनके बहरीन जाने पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है.

ये भी पढ़ें :  सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे बच्चे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर बुलाया

परिवार ने अधिकारियों से मांगी थी मदद
भाई से संपर्क टूटने के बाद बड़े भाई ऋषभ राय ने 12 नवंबर को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर विदेश मंत्रालय के जरिए मदद की गुहार लगाई थी. परिचितों की मदद और वकील की व्यवस्था से रिहाई संभव हुई. परिवार ने आजमगढ़ पुलिस और संबंधित अधिकारियों का आभार जताया है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *