Breaking
27 Nov 2026, Fri

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा

मुंबई 

आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी के दाम उछल गए। चांदी एक झटके में 6000 रुपये महंगी होकर 151800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि, गोल्ड के भाव 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से उछलकर 124229 रुपये पर पहुंच गए। यह ताजा रेट एमसीएक्स के हैं। सर्राफा बाजारों में दोपहर को जब रेट खुलेंगे तो इससे अलग हो सकते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में जोरदार वापसी
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में छुट्टी के चलते बिकवाली का दबाव कम होने और एआई से जुड़ी चिंताओं के कारण शेयर बाजारों में जारी उथल-पुथल थमने से सोने को सहारा मिला। सोना इस सप्ताह की शुरुआत में सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें :  सोना-चांदी चमके: MCX पर चांदी 6000 रुपये उछली, 24 कैरेट सोना बना नया रिकॉर्ड

रॉयटर्स के मुताबिक स्पॉट गोल्ड शुक्रवार को 1.6% चढ़कर 3,622.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस सप्ताह अब तक सोने की कीमत में करीब 2.7% की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 2.6% उछलकर 3,621.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी 4.6% उछली, प्लैटिनम और पैलेडियम में भी तेजी
शुक्रवार को चांदी की कीमत 4.6% बढ़कर 43.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसके अलावा प्लैटिनम 2.6% चढ़कर 1,323.78 डॉलर और पैलेडियम 3.3% बढ़कर 901.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें :  देश में वीसी फंडिंग के मामले में निवेशकों का भरोसा बढ़ने लगा, स्टार्टअप ने इस सप्ताह 145 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई

दबाव बरकरार फिर भी चढ़े सोने के भाव
अमेरिका में मजबूत आर्थिक आंकड़ों और बढ़ती महंगाई ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका को मजबूत किया है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने तीसरी तिमाही में शुरुआती अनुमान से ज्यादा तेजी से वृद्धि दर्ज की, जबकि अक्टूबर में महंगाई भी बढ़ी।

ब्याज दरें बढ़ने से सोने जैसे ऐसे निवेश की मांग प्रभावित होती है, जिस पर कोई ब्याज नहीं मिलता। हालांकि, गुरुवार को थैंक्सगिविंग की छुट्टी के कारण अमेरिकी शेयर बाजार बंद रहने से सोने पर बिकवाली का दबाव कम हुआ।

ये भी पढ़ें :  दो साल बेमिसाल-आशीष ऊषा अग्रवाल

वीटी मार्केट्स के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर रॉस मैक्सवेल के मुताबिक, सोने में रिकवरी की कोशिश जारी है, लेकिन आगे की तेजी अमेरिकी डॉलर, वास्तविक ब्याज दरों और इन्वेस्टमेंट के लिए फंड फ्लो पर निर्भर करेगी।

चीन में सोने का आयात बढ़ा: इस बीच, चीन का हांगकांग के रास्ते प्योर गोल्ड का आयात अक्टूबर में 1.6% बढ़कर अप्रैल के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इससे भी सोने की मांग को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *