Breaking
27 Nov 2026, Fri

CG में NMDC के डिपॉजिट-14 में भूस्खलन की जांच होगी, जंगलों और वन्यजीवों को नुकसान

जगदलपुर.

बस्तर में खनन गतिविधियों के कारण जंगलों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान का मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है. किरंदुल के डिपॉजिट-14 में हुए भीषण भूस्खलन के बाद NMDC की कार्यप्रणाली पर पहले ही सवाल उठ रहे हैं, वहीं अब प्रदेश सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है.

वन मंत्री केदार कश्यप ने स्पष्ट किया है कि भूस्खलन से जंगलों, पेड़-पौधों और वन्यजीवों को हुए नुकसान का विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित वन क्षेत्र का बारीकी से आकलन किया जाए और यह पता लगाया जाए कि इस घटना से प्राकृतिक संपदा को कितनी क्षति पहुंची है. मंत्री ने कहा है कि अध्ययन रिपोर्ट सामने आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि किरंदुल के डिपॉजिट-14 में हुए भूस्खलन का मलबा वन विभाग के फॉरेस्ट कंपार्टमेंट नंबर 673 के आरक्षित वन क्षेत्र तक पहुंचा है. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब ढाई से तीन किलोमीटर के दायरे में मलबा फैलने की बात सामने आई है. इस घटना ने न केवल वन संपदा को हुए नुकसान बल्कि खनन क्षेत्र में पर्यावरणीय सुरक्षा के इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

ये भी पढ़ें :  रायपुर ब्रेकिंग : राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में बीजेपी के सचेतक में रूप में किया गया नियुक्त

घटना के बाद वन विभाग ने संबंधित एजेंसी NMDC के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब विभागीय जांच में यह भी स्पष्ट होगा कि आरक्षित वन क्षेत्र को कितना नुकसान पहुंचा और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है. इस पूरे विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने किरंदुल कॉम्प्लेक्स में पदस्थ जनरल मैनेजर (HR) सुधांशु वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. हालांकि निलंबन आदेश में कार्रवाई के कारणों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कांग्रेस के जांच दल को घटनास्थल के निरीक्षण की अनुमति देने का मामला भी इस कार्रवाई से जुड़ा हो सकता है. फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में डिपॉजिट-14 भूस्खलन की जांच अब केवल मलबे और नुकसान के आकलन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण होगा कि पर्यावरणीय नुकसान के लिए जवाबदेही तय होती है या नहीं.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-जशपुर में खलिहान में लगी आग, एक बच्चे की मौत और दूसरा बाल-बाल बचा

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई : वन मंत्री कश्यप
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि लगभग 50 सेक्टर क्षेत्र में पूरा मलबा बहने की जानकारी मिली है.  हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (HoFF) को निर्देशित किया गया है कि पेड़ों और वन्यजीवों को हुए नुकसान की जांच करें. रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *