Breaking
29 Nov 2026, Sun

यूपी में वोटर लिस्ट सुधारने का आखिरी मौका, आज बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

लखनऊ
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ सरकारी मशीनरी सक्रिय है। यूपी में दो और विशेष दिवसों का आयोजन शनिवार को हुआ और रविवार को होगा। मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत यूपी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज भी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने, हटवाने और संशोधन करवाने के लिए चार विशेष दिवसों में तीन निकल चुके हैं एक दिवस 29 नवंबर है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर अभियान चलाया जा रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाने की अर्हता 1 जनवरी 2027 तय है जिनकी उम्र 1 जनवरी को 18 साल होगी वह वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट पब्लिकेशन 17 नवंबर को हो चुका है। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। रविवार को सभी बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में अब जनभागीदारी से स्वच्छता, पर्यावरण, पौधरोपण और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में काम किया जाएगा

विशेष दिवसों का लाभ लें
मतदाताओं को नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, विलोपन के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन आदि के लिए फॉर्म-8 उपलब्ध कराए जाएंगे। एडीएम प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

ऑन लाइन भी कर सकते हैं आवेदन
ऑनलाइन पोर्टल https://voter.eci.gov.in/ व वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। पोर्टल पर इसके साथ ही बुक ए कॉल विद बीएलओ का विकल्प भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  Yogi Adityanath का सिंगापुर दौरा तेज: जेवर एयरपोर्ट के लिए 4,458 करोड़ के दो बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर (डीसीसी) से भी मिलेगी सहायता
यूपी में 1950 पर कॉल करके इससे जुड़ी जानकारी या मदद ले सकते हैं। वहीं, मुरादाबाद में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर का टोल-फ्री नंबर 0591-1950 तथा बेसिक नंबर 0591-2970080 है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय तथा तहसील स्तर पर तहसील कार्यालयों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें :  वायरल वीडियो से ई-रिक्शा बैटरी सुरक्षा पर सवाल, सभी वाहनों पर लागू नहीं दावा

मतदाता सूची में संभावित गलतियों और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को दुरुस्त करने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को विशेष सत्यापन अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत मतदाताओं के नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, तस्वीर और संबंध संबंधी विवरणों की जांच की जाएगी। इस प्रक्रिया के लिए 1 जनवरी, 2027 को पात्रता की तारीख निर्धारित की गई है। इस पहल का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले मतदाता डेटाबेस की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *