इजरायल का गाजा पर हमला लगातार जारी, हवाई हमले में हमास प्रमुख रावी मुश्तहा समेत तीन ढेर

यरुशलम
इजरायल का गाजा पर हमला लगातार जारी है। हमास से इस जंग में इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी मिल है। गुरुवार को इजरायली सेना ने बताया कि उसके द्वारा तीन महीने पहले किए गए में हमले में हमास के तीन बड़े नेताओं की मौत हो गई। इजरायली सेना द्वारा तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों के दौरान गाजा में हमास प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  क्रिसमस से पहले अमेरिका में एक एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया, मची अफरा-तफरी

हमास के तीन नेता ढेर
इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा है कि हमले में उत्तरी गाजा स्थित एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाया गया था, जिसमें रावी मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह की भी मौत हो गई।

रावी हमास का सबसे बड़ा गुर्गा
सेना ने अपने बयान में कहा कि मुश्तहा हमास का सबसे बड़ा गुर्गा था और हमास की सेना की तैनाती से संबंधित निर्णयों पर उसका सीधा प्रभाव था। वह हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार का 'दाहिना हाथ' था। 2015 में अमेरिकी विदेश विभाग ने मुश्तहा को 'वैश्विक आतंकवादी' घोषित किया था।

ये भी पढ़ें :  Delhi-Gurugram Expressway को मिलेगी फुल रफ्तार! द्वारका से हरियाणा बॉर्डर तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

आंतरिक सुरक्षा एजेंसी का प्रमुख
यूरोपियन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस ने मुश्तहा को हमास के गाजा पोलित ब्यूरो का सदस्य बताया जो इसके वित्तीय मामलों की भी देखरेख करता था। ईसीएफआर ने कहा कि सिराज पोलित ब्यूरो का सदस्य था, जबकि ओदेह को आंतरिक सुरक्षा एजेंसी का प्रमुख था।

इजरायल का हमास पर कहर
बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1205 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इजरायल का गाजा पर हमला लगातार जारी है और अब तक 41788 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 96794 घायल हुए हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment