मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत बस में सवार होकर जम्मू की और रवाना हुए श्रद्धालु बस में लगी आग से बाल-बाल बचे

कटरा
मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत बस में सवार होकर जम्मू की और रवाना हुए श्रद्धालु उस समय बाल-बाल बच गए जब एकाएक बस में आग लग गई। इससे पहले आग विकराल रूप धारण करती बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी श्रद्धालुओं को बस से नीचे उतार दिया। जिससे किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें :  जातीय हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला

क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार को आधार शिविर कटरा से दोपहर बाद करीब 3:00 बजे श्रद्धालुओं को लेकर जम्मू की और रवाना हुई। बस नंबर जेके 02 एएन- 4971 जब कटरा से करीब 6 किलोमीटर दूर कटरा -जम्मू मार्ग पर नोमाई क्षेत्र में बाई नाला के पास पहुंची तभी बस में एकाएक आग लग गई। इसकी भनक जैसे ही बस चालक को लगी तो तुरंत उसने बस को रोककर श्रद्धालुओं को जल्दी से बाहर निकाल दिया और देखते ही देखते पूरी बस आज की लपटों में लिपट गई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment