बिहार में छठ पूजा के लिए फ्लाइट के किराए में दोगुनी बढ़ोतरी

पटना
 शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। कई लोग अपने अपने शहर  व गांव लौटने लगे हैं। वहीं बिहार के लोग भी छठ पूजा के चलते अपने घरों को लौटने की तैयारी में हैं। हालांकि बिहार आने वालों की संख्या महापर्व छठ पर कई गुणा बढ़ जाती है। ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से लोग विमान से जाना पसंद करते हैं। वहीं विमानन कंपनियां इसका फायदा उठाने से नहीं चूकतीं, क्योंकि आरक्षित रेल टिकटों की मारामारी चार-पांच महीने पहले से ही होने लगती है।

ये भी पढ़ें :  नौसेना चिकित्सा सेवा की महानिदेशक बनी वाइस एडमिरल कविता सहाय

बिहार में सात नवंबर को छठ महापर्व का आगाज होगा। ऐसे में कई शहरों के विमान टिकटों के किराए में दोगुना बढ़ोतरी हो चुकी है। लेकिन, दक्षिण भारत से आने वाली फ्लाइटों के टिकट अब भी किफायती और औसत दर पर मिल रहे हैं। पुणे, दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य शहरों से पटना आने वाले यात्रियों को चार से छह नवंबर तक ज्यादा किराया देना होगा।

ये भी पढ़ें :  अब देश में वैलेंटाइन्स डे के बदले में मनाया जाएगा 'Cow Hug Day'... भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने की अपील

शहर        4 नवंबर    5 नवंबर    6 नवंबर    औसत किराया
पुणे        12,611    12,506    11,100    6,500
दिल्ली        8,598    8,845    8,354    4,500
मुंबई        14,739    10,749    7,035    6,400
बेंगलुरु    10,493    11,581    7,235    7,200
हैदराबाद    9,635    9,206    9,206    6,400
चेन्नई        10,362    11,040    7,572    7,100
कोलकाता    6,647    6,122        6,647    3,500

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment