डासना देवी मंदिर की तरफ जा रही अराजक भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा

गाजियाबाद
डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के धर्म विशेष काे लेकर दिए गए बयान से एक वर्ग विशेष के लोगों में गुस्सा पनपा है। इन लोगों ने बड़ी संख्या में अराजक भीड़ के साथ मंदिर की तरफ रुख किया। इनको पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस उपायुक्त एसएन तिवारी ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मंदिर व आसपास पूरी तरह से शांति है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।

ये भी पढ़ें :  सम्मिलित राज्य अभियांत्रिकी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2024 का परिणाम जारी करने के लिए प्रयासरत यूपी लोक सेवा आयोग

उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर को हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में डासना देवी मंदिर के महंत यति महंत यति नरसिंहानंद ने एक धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ तीन अक्टूबर को थाना सिहानी गेट पुलिस के दरोगा ने रिपोर्ट भी दर्ज की। तब से एक वर्ग विशेष के लाेग लगातार महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आज प्रदर्शन की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी नए और आधुनिक भारत के निर्माता: योगी आदित्यनाथ

डीसीपी एस एन तिवारी ने शुक्रवार की देर रात एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा है कि कि शुक्रवार रात में कुछ लोग मंदिर की तरफ आए लेकिन मंदिर में पहले से ही मौजूद थाना प्रभारी वेव सिटी व अन्य पुलिस बल ने उनको खदेड़ दिया। डीसीपी ने कहा कि इसके बाद इलाके में कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे ऐसी बातों पर ध्यान न दें। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि किसी ने अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  लखनऊ में दो बड़ी टाउनशिप योजनाओं का शुभारंभ, 4526 प्लॉट का खुलेगा रजिस्ट्रेशन

 

Share

Leave a Comment