आईपीएल में भी कप्तानी करना चाहते हैं सूर्यकुमार

ग्वालियर.
भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आने वाले समय में आईपीएल में भी कप्तानी करना चाहते हैं। अभी सूर्या भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं। ऐसे में उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस उन्हें हर हाल में बरकरार रखना चाहेगी। आईपीएल के लिए निलामी दिसंबर में होगी। अब देखना है कि मुम्बई उन्हें कप्तानी को अवसर देगी या नहीं। मुम्बई ने पिछले सत्र में हार्दिक पंडया को कप्तान बनाया पर उनका और टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

ये भी पढ़ें :  T20 WC में बवाल: शाहीन अफरीदी ने बाबर आजम पर ली चुटकी, पार्टनरशिप को लेकर किया मजाक

पिछले आईपीएल के बाद से सूर्यकुमार सबकी नजरों में हैं। ऐस में मुंबई इंडियंस उन्हें कोई अहम भूमिका देना चाहेगी सूर्यकुमार ने कहा कि मैं किसी भी नई भूमिका के लिए तैयार रहूंगा। सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी करने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में भी कप्तानी की थी। वहीं सूर्यकुमार ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में युवाओं का अवसर मिला है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास अपने को साबित करने का अच्छ अवसर मिलेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment