छत्तीसगढ़-कोरबा में ईश्वरी के सपने में आईं मां दुर्गा, नौ दिन बिना अन्न-जल के कील की खाट पर लेटेंगी

कोरबा.

नवरात्र में देवी मां की आस्था में लोग पूजा अनुष्ठान विधान पूर्वक तो करते ही हैं, कुछ लोग एकदम अलग तरीका अपनाकर लोगों को आश्चर्य में भी डाल देते हैं। ऐसी ही आस्था के साथ हरदी बाजार के ग्राम नेवसा निवासी छोटेलाल चौहान की पत्नी ईश्वरी चौहान देवी मां की सेवा में जुटी हैं। उन्होंने नवरात्र में नुकीले कील से बनी खाट पर लेटकर देवी मां की साधना कर रही है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कोरबा में कवर्धा कांड को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सदबुद्धी हवन-यज्ञ किया

उनकी इस तरह की साधना का यह दूसरा प्रयास है। ईश्वरी चौहान का कहना है कि उन्हें माता रानी ने सपना में ऐसा करने का संकेत दिया था। वे कील की खाट पर लेटकर ज्योत, जवारा जलाकर सेवा में कर रही हैं, जहां परिवार के साथ गांव के लोग भी रोजाना भजन-कीर्तन और जसगीत में पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment