राजस्थान-बीकानेर में रोहित गोदारा के नाम से अड़ीबाजी, पचास लाख की व्यवस्था करो नहीं तो देख लेंगे

बीकानेर.

जिले के लूणकरणसर निवासी एक व्यक्ति को रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरा व्हाट्सएप कॉल आने के बाद एक बार फिर रोहित सुर्खियों में है। अभय राज बाफना पुत्र समर बाफना ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट दी है कि 30 सितंबर की शाम उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये एक कॉल आया था, जिसमें 50 लाख रुपयों की मांग की गई थी।

ये भी पढ़ें :  उदयपुर में आज महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

अभय ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए अभय को धमकाते हुए कहा था कि तुम्हारा सरदारशहर में क्या मैटर है। मैंने तुम्हारे नंबर सरदारशहर के सुनील पारीक से लिए हैं, सीधे-सीधे 50 लाख रुपये दे देना वरना मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार दूंगा। इसके बाद परिवादी के पास रविवार की रात को फिर फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि 50 लाख की व्यवस्था करो नहीं तो तुम्हें देख लेंगे हमारे पास पैसे निकलवाने के बहुत सिस्टम हैं। इस फोन के बाद से बाफना परिवार डरा-सहमा हुआ है। मामले को लेकर पीड़ित ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट देकर सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के लिए बता दें कि अभयराज और सुनील पारीक के बीच पुराना लेनदेन का चल रहा है, जिसका मुकदमा सरदारशहर थाने में दर्ज है। बहरहाल पुलिस अभय की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment