अलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर में पहुंचा हर घर नल से जल

भोपाल

अलीराजपुर जिले में महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) के हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंच रहा है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की इंदौर इकाई द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से चन्द्रशेखर आजाद नगर में जल प्रदाय परियोजना का कार्य पूरा किया जा चुका है। नगर के 1520 से अधिक घरों को नल कनेक्शन से जोड़ दिया गया है। हर घर को जल प्रदाय नेटवर्क से जोड़ने के लिए 44 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। पानी के संग्रहण के लिए 150 किलोलीटर का ओवर हैड टैंक निर्मित किया गया हैं। इस परियोजना में हथनी डैम से जल लिया जा रहा है, जल को शुद्ध करने के लिए 1.6 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र भी स्थापित किया गया है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल एयरपोर्ट का बड़ा बदलाव: अब अलग फ्लोर पर होगा आगमन-प्रस्थान, बढ़ेगी सुविधा और घटेगी भीड़

दस वर्षों के संचालन और संधारण के साथ इस परियोजना की लागत लगभग 24 करोड रूपये है, इससे 8 हजार से अधिक की आबादी को लाभ हो रहा है। जल प्रदाय परियोजना के पहले चंद्रशेखर आजाद नगर के रहवासी पानी के लिए बोरिंग पर निर्भर रहते थे पर अब समय पर भरपूर पानी मिल रहा है। चंद्रशेखर आजाद नगर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी बनम सिंह का कहना है पानी घर बैठे मिल रहा है, पहले पानी की किल्लत रहती पर अब पानी समय पर आता है।

ये भी पढ़ें :  पीवीटीजी के 7.84 लाख परिवारों के हर घर में नल और हर नल से जल

कमलेश सिंह कहते है कि नल से आने वाले जल की गुणवत्ता अच्छी है, अब जल संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण हुआ है। आजाद नगर में जल जनित बीमारियों का ख़तरा भी नहीं है। सपना सिंह का कहना है कि पहले पानी के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था, परंतु अब स्वच्छ एवं पर्याप्त जल घर पर ही नल कनेक्शन के माध्यम से आ रहा है। पानी उचित प्रेशर के साथ आ रहा है। आदिवासी अंचल की यह परियोजना चंद्रशेखर आजाद नगर के नागरिकों के लिए वरदान साबित हुई है।

ये भी पढ़ें :  महान संगीतकार बैजू बावरा पर नाट्य मंचन 6 नवंबर को

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment