एयर इंडिया की फ्लाइट के बाद अब मुंबई-हावड़ा मेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली

नई दिल्ली
एयर इंडिया की फ्लाइट के बाद अब मुंबई-हावड़ा मेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह संदेश आज सुबह करीब चार बजे ऑफ-कंट्रोल को मिला। इसके बाद ट्रेन अधिकारियों ने तुरंत ट्रेन नंबर 12809 को जलगांव स्टेशन पर रोककर इसकी जांच की। करीब दो घंटे तक ट्रेन की बारीकी से जांच की गई, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। धमकी का संदेश सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दिया गया था। 
फजलुद्दीन नाम के एक अकाउंट के माध्यम से ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा था कि "क्या रे हिंदुस्तानी रेलवे, आज सुबह खून के आंसू रोओगे तुम लोग। आज फ्लाइट में भी बम रखा गया है और 12809 ट्रेन में भी। नासिक आने से पहले बड़ा धमाका होगा।"

ये भी पढ़ें :  आपका भी समय आएगा… वंदे मातरम बहस में क्यों भड़के खरगे, शाह से तीखी नोकझोंक!

आज सुबह मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके चलते विमान को तुरंत दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मामले की जांच जारी है। सभी यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  5 सितंबर को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में लाभ

इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश, पायलट ने बचाई जान
इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की एक गंभीर साजिश का खुलासा हुआ है। मंगलवार की देर रात मखदुमपुर और बेला स्टेशन के बीच नेयामतपुर हाल्ट के पास पटरी पर एक बड़ा पत्थर रखा गया था। ट्रेन के पायलट ने समय रहते पत्थर पर नजर डालकर इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। जीआरपी (राजकीय रेल पुलिस) के थाना प्रभारी दीपनारायण यादव ने बताया कि यह काम किसी असामाजिक तत्व का था, जिसने जानबूझकर पटरी पर पत्थर रखा था। पायलट की सजगता के कारण बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें :  Ind Vs Aus 4th T-20 Match : टी-20 मैच को लेकर रायपुर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, देखिए मैच को लेकर पूरी जानकारी

एयर इंडिया की फ्लाइट को भी मिली धमकी
इसके अलावा रात करीब 2 बजे एयर इंडिया का एक विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से न्यूयॉर्क जा रहा था, जिसको बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के तुरंत बाद फ्लाइट को दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया। इन घटनाओं ने यात्रियों के बीच चिंता बढ़ा दी है और सुरक्षा एजेंसियां इन साजिशों के पीछे के लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment