छत्तीसगढ़-बीजापुर जिले में पहली बार किसी डीजी ने बिताई रात, बैठक कर सीआरपीएफ जवानों का बढ़ाया हौसला.

बीजापुर.

बीजापुर जिले में पहली बार सीआरपीएफ के डीजी ने रात बिताई है। डीजी ने जवानों के साथ ही आला अधिकारियों के साथ काफी देर तक चर्चा की। जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी बात करेंगे। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ डीजी अपने एक दिवसीय बीजापुर दौरे में आये हुए हैं। सीआरपीएफ डीजी अनीश दयाल सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-भाजपा को जनादेश मिले एक साल पूरा, मुख्यमंत्री साय ने फिर जताया जनता का आभार

बताया जा रहा है कि पहली बार किसी डीजी का बीजापुर जैसे जिले में रात्रि विश्राम हुआ है। सीआरपीएफ आला अधिकारियों के साथ डीजी का रात आठ बजे तक बैठक का दौर चलता रहा। धुर नक्सल प्रभावित पामेड़ के सीआरपीएफ कैंप जाने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। डीजी अनीश दयाल जवानों से मुलाकात करने के लिए भी जा सकते हैं। इस दौरान डीजी सीआरपीएफ जवानों का हौसला अफजाई के साथ उनकी दिक्कतों को जानने की कोशिश भी करेंगे। उनके साथ ही छत्तीसगढ़ डीजी अशोक जुनेजा और बीजापुर के एसपी, एएसपी सहित काफी पुलिस के अफसर-कर्मी मौजूद हैं। वहीं, इस मामले में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। अधिकारियो का कहना है कि सुरक्षा कारणों के चलते बीजापुर पुलिस इस एक दिवसीय दौरे के बारे में किसी भी तरह से कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment