छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने किया विस्फोट, ITBP के दो जवान शहीद

रायपुर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान शहीद हो गए और जिला पुलिस के दो जवान घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोडलियर गांव के निकट एक जंगल में यह विस्फोट हुआ, जिसमें आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के दो जवान अमर पनवार (36) और के राजेश (36) शहीद हो गए।

ये भी पढ़ें :  'यदि आपके भीतर स्वाभिमान है, तो कांग्रेसियों को घर में घुसने मत दो, दरवाज़ा बंद कर दो..' शराबबंदी के मामले में पूर्व IAS मिश्रा ने ग्रामीणों से की अपील, बजीं तालियां

उन्होंने बताया कि इस घटना में नारायणपुर जिला पुलिस के दो अन्य जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर जिले के ओरछा, मोहंदी और ईरकभट्टी पुलिस शिविर से आईटीबीपी, सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और जिला रिजर्व गार्ड के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए धुरबेड़ा गांव की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल की वापसी के दौरान शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ, जिसमें आईटीबीपी के दो जवान तथा जिला पुलिस के दो जवान घायल हो गए।

ये भी पढ़ें :  हिन्दी, भावों की अभिव्यक्ति और मातृभूमि पर मर-मिटने की भक्ति है: राज्यपाल पटेल

अधिकारियों ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद आईटीबीपी के घायल जवानों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस के घायल दो अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। चार अक्टूबर को राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा में अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 38 नक्सलियों को मार गिराया था।

ये भी पढ़ें :  धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment