धनखड़ ने की वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति से मुलाकात

नई दिल्ली
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगुऐज के साथ एक बैठक की और दोनों देशों के आपसी मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं की यह बैठक उप राष्ट्रपति निवास पर हुई।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, जनता का जनता से संपर्क बढ़ाने, योग और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने तथा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया।

ये भी पढ़ें :  अंडरवाटर रोबोट से Zorawar तक, बेल्जियम के 4 हथियार भारत के लिए बनेंगे गेम चेंजर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment