कार्तिक आर्यान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन को कार्तिक का गला पकड़े देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  महाशिवरात्रि, भोलेनाथ की कृपा पाने का सबसे शुभ अवसर, 11 घंटे भद्रा का साया, कब होगी पूजा, जाने विधि

कार्तिक ने अपनी इस नए पोस्टर के साथ लिथा, रूह बाबा बनाम मंजुलिका। लड़ाई तेज हो जाती है, जैसे ही अंतिम उलटी गिनती शुरू होती है, सिर्फ 7 दिन बचे हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में पारिवारिक मनोरंजन का अनुभव करें।

फिल्म भुल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। भूल भुलैया 3 इस दीवाली यानी 1 नवंबर को अपने ग्रैंड रिलीज में लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें :  रात 9:19 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, संक्रांति का भ्रम ऐसे करें दूर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment