भारत पर हावी होकर खेलना और टॉस का फैसला उनके पक्ष में सीरीज जीत में महत्वपूर्ण कारक थे: टॉम लैथम

पुणे
भारतीय धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने से प्रसन्नचित न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कहा कि भारत पर हावी होकर खेलना और पहले दोनों टेस्ट मैच में टॉस का फैसला उनके पक्ष में रहना उनकी ऐतिहासिक सीरीज जीत में महत्वपूर्ण कारक थे। न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे टेस्ट में भारत को 113 रन से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। भारत बेंगलुरु में पहला टेस्ट आठ विकेट से हार गया था। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी हार के कारण उसका पिछली 18 सीरीज से अजेय रहने का सिलसिला भी टूट गया।

ये भी पढ़ें :  सुमित अंतिल ने तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड, फिर जीता स्वर्ण

लैथम ने न्यूजीलैंड की जीत के बाद पत्रकारों से कहा,‘‘हमने भारत पर हावी होने की शैली अपनाई। हम उन्हें शुरू में ही झटका देने में सफल रहे। इसके अलावा टॉस का फैसला भी हमारे अनुकूल रहा। इसने वास्तव में हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके सामने कड़ी चुनौती पेश करना चाहते थे और शुरू में उन्हें झटका देना चाहते थे जिसमें हम सफल रहे। हमने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया जो वास्तव में महत्वपूर्ण रहा। हमारे गेंदबाजों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। उनका इस तरह का प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा।’’

ये भी पढ़ें :  टीम इंडिया ने बैटिंग में तबाही मचाई और टेस्ट क्रिकेट में एक ही दिन पांच नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए

भारत के 2016 और 2021 के दौर में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रहे लैथम ने कहा कि टॉस ने भी कीवी टीम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाई। भारत ने पहले टेस्ट मैच में टॉस जीता था लेकिन बल्लेबाजी करते हुए उसकी टीम केवल 46 रन पर आउट हो गई थी। लैथम का दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला सफल रहा था।

उन्होंने कहा,‘‘टॉस पर फैसला हमारे पक्ष में रहा। मुझे लगता है कि यहां मैंने पहली बार टॉस जीता। हमारी टीम के लिए टॉस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है विशेष कर बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में।’ दूसरे टेस्ट में मिशेल सेंटनर ने 13 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई और कप्तान ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें :  CSK vs DC: संजू ने 5 साल बाद IPL में जड़ा शतक; चेन्नई ने दिया 213 रनों का लक्ष्य

लैथम ने कहा, ‘‘मिच काफी समय से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहा है। वह लंबे समय से हमारी क्रिकेट टीम का हिस्सा रहा है और हम जानते हैं कि वह कितना उपयोगी गेंदबाज है। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे वास्तव में टीम को उन पर गर्व है।’’

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment