छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव पर बवाल, हिन्दू संगठनों ने लगाया धर्मान्तरण का आरोप

जगदलपुर।

शहर में 8 से 10 नवंबर के बीच आयोजित ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव को लेकर विवाद पैदा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए आयोजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा आयोजित इस प्रार्थना सभा में पॉल दिनाकरन और उनका परिवार हिस्सा लेगा.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में तीन पेंगोलिन तस्कर पकड़ाए, 43 किलो स्केल्स बरामद

हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि आयोजन समिति द्वारा धर्मांतरण के उद्देश्य से प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भोले-भाले आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जाएगा. इस कार्यक्रम का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन धर्मांतरण के आरोपों के बीच आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन को कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में पत्रकार मुकेश हत्याकांड में तीन लोग हिरासत में, शाम तक हो सकता है खुलासा

ईसाई प्रचारक हैं पॉल दिनाकरन
बता दें कि पॉल दिनाकरन एक प्रसिद्ध भारतीय ईसाई प्रचारक और शिक्षक हैं. वे जीसस कॉल्स (Jesus Calls) नामक एक अंतरराष्ट्रीय प्रार्थना मंत्रालय के अध्यक्ष हैं, जो लोगों के लिए प्रार्थना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment