खूबसूरत तस्वीरों के साथ रकुल प्रीत ने ननद दीपशिखा को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई,

साउथ के साथ बॉलीवुड में अपने शानदार काम से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री ने अपनी ननद दीपशिखा देशमुख को उनके 40वें जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ बधाई दी है।

‘दे दनादन’ अभिनेत्री रकुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ननद दीपशिखा के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की। शेयर की गई तस्वीरों में से पहली तस्वीर शादी की है, जिसमें वह उनके साथ गले लगते नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें :  25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग

अन्य तस्वीरों में रकुल प्रीत पति जैकी भगनानी और ननद हनी (दीपशिखा) के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर डाली गई तस्वीरों के साथ रकुल प्रीत ने कैप्शन में लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो हनी दी! आप हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियां और सकारात्मकता लेकर आती हैं। मैं आपकी ताकत, रचनात्मकता और जिस तरह से आप हर चुनौती को शालीनता से स्वीकार करती हैं, उसकी तारीफ करती हूं। आपको हम सब प्यार करते हैं। आपका साल खुशियों और हंसी से भरा हो। जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ रकुल की पोस्ट पर उनकी ननद ने रिप्लाई करते हुए लिखा ‘बहुत-बहुत धन्यवाद डार्लिंग।’

ये भी पढ़ें :  WhatsApp Business यूजर्स को बड़ा झटका, अब कुछ मैसेज भेजने के लिए देने होंगे पैसे

इससे पहले रकुल ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को झलक दिखाई थी। बता दें कि रकुल को वर्कआउट सेशन के दौरान पीठ में गंभीर चोट लग गई थी। यह चोट उन्हें 80 किलोग्राम की डेडलिफ्ट उठाने से हुई थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

एक सूत्र ने यह जानकारी दी थी कि रकुल को वर्कआउट के दौरान बेल्ट पहने बिना 80 किलोग्राम की डेडलिफ्ट की वजह से पीठ में ऐंठन हो गई। रकुल ने जैकी भगनानी के साथ इसी साल 21 फरवरी को गोवा में शादी की है। दोनों की शादी में फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की और जोड़ी को बधाई दी।

ये भी पढ़ें :  यश ने ‘टॉक्सिक’ के टीजर में सिग्नेचर अवतार से मचाया धमाल

शादी में शिल्पा शेट्टी के साथा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, मीरा राजपूत, शाहिद कपूर, वरुण धवन समेत कई तमाम हस्तियां पहुंचीं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment