एक्ट्रेस सोमी अली ने बातचीत में सलमान खान के साथ अपने रिश्तों और लॉरेंस बिश्नोई समेत अन्य कई मुद्दों पर बात की

मुंबई
एक्ट्रेस सोमी अली ने बातचीत में सलमान खान के साथ अपने रिश्तों और लॉरेंस बिश्नोई समेत अन्य कई मुद्दों पर बात की। सोमी अली से पूछा गया कि सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और कैटरीना कैफ के साथ अच्छे संबंध रखते हैं, लेकिन, उनके साथ नहीं। इस पर उन्होंने कहा, "सलमान ने मेरे साथ जिस तरह से बर्ताव किया, वैसा किसी और के साथ नहीं किया। संगीता और कैटरीना को सलमान ने उतनी बुरी तरह से प्रताड़ित नहीं किया, जितना कि उन्होंने मुझे किया।"

ये भी पढ़ें :  शनिदेव के अस्त होते ही राहत: साढ़ेसाती और ढैय्या वालों के लिए आई खुशखबरी

उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने ऐश्वर्या के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। मुझे लगता है कि उन्होंने ऐश्वर्या के कंधे की हड्डी तोड़ दी थी, लेकिन, मुझे यकीन नहीं है कि उन्होंने कैटरीना के साथ क्या किया।"

सोमी ने सलमान की तुलना लॉरेंस बिश्नोई से की और कहा कि उन्होंने मेरे साथ जो किया, मैं कह सकती हूं कि लॉरेंस बिश्नोई उनसे बेहतर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह सलमान ने उन्हें एक बार पीटा था और उनके घर के नौकर ने दरवाजा खटखटाकर विनती की कि उन्हें ना मारें। सोमी ने आगे बताया कि एक बार अभिनेत्री तब्बू उनकी हालत देखकर रोई थी। उन्होंने कहा, "मुझे पीठ में बहुत दर्द था और मैं लंबे समय तक बिस्तर पर पड़ी रही। तब्बू मेरी हालत देखकर बहुत रोईं, लेकिन, सलमान उनसे मिलने नहीं आए।"

ये भी पढ़ें :  केरल में जेलर 2 की शूटिंग शुरू, फैंस ने किया वेलकम

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां और उनके करीबी दोस्तों के अलावा किसी को भी सलमान के साथ उनके व्यवहार के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह सलमान के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक किताब लिख रही हैं, जिसमें सब कुछ विस्तार से बताया जाएगा। ज्ञात हो कि एक्ट्रेस सोमी अली 90 के दशक में बॉलीवुड में एक्टिव थीं। वह लगभग आठ साल तक सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रहीं।

ये भी पढ़ें :  होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग: भारत में दिखेगा या नहीं? जानें समय, सूतक और राशियों पर असर

इसके बाद सलमान ने ऐश्वर्या राय को डेट करने और 1999 में भारत छोड़ने के बाद उनसे ब्रेकअप कर लिया था। वह अपना एनजीओ 'नो मोर टियर्स' चलाती हैं और मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के पीड़ितों की मदद करती हैं।

Share

Leave a Comment