मुंबई : सोसायटी के चेयरमैन ने दीपावली पर लाइट लगाने से रोका, दो पक्ष के लोगों में हुआ हंगामा

नवी मुंबई
नवी मुंबई के एक सोसायटी के चेयरमैन ने सोसायटी के लोगों को दीपावली पर लाइट लगाने से रोक दिया है। यह चेयरमैन मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। लोगों ने चेयरमैन पर महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया है।

पूरा मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई का है। यहां के तलोजा स्थित पंचानंद सोसायटी में बीते सोमवार को चेयरमैन ने लोगों को दीपावली पर लाइट लगाने से मना कर दिया, जिसके बाद हंगामा देखने को मिला। लोगों ने चेयरमैन पर लाइट लगाने पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें :  असम की बीजेपी सरकार ने अवैध बांग्लादेशियों पर बड़ी कर्रवाई, पकड़कर 'नो-मैन्स लैंड' में ढकेल रही हिमंत सरकार

बताया जा रहा है कि जब पंचानंद सोसायटी के लोग दीपावली के अवसर पर 28 अक्टूबर को अपने घरों के बाहर और इमारत पर लाइट लगा रहे थे, उस समय सोसायटी के चेयरमैन ने लाइट लगाने को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी और उसने लाइटिंग निकालकर फेंकने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें :  Behari Lal Engineering IPO को मिला 118 गुना सब्सक्रिप्शन, लिस्टिंग से पहले GMP ने बढ़ाई उम्मीद

दोनों पक्षों के बीच लाइट लगाने को लेकर बहस होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से काफी सारे लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद लाइटिंग नहीं करने के लिए सोसायटी के चेयरमैन और उसके साथियों ने लोगों से गाली गलौज की और लाइट उखाड़ फेंकने की बात भी कही।

मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स दूसरे पक्ष को ये समझाता नजर आ रहा है कि त्योहार पर लाइट इमारत को सुंदर बना रही हैं, हालांकि चेयरमैन और उसके साथ के लोग इसको सुनने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  सबसे ज्यादा सोना किसके पास? चीन टॉप-5 में नहीं, पाक-बांग्लादेश और भारत का भी जानिए

घटनाक्रम की सूचना पर पूरे मामले की जांच के लिए मौके पर तलोजा पुलिस पहुंची और एक पक्ष के खिलाफ गाली गलौज और लोगों को धमकी देने का एफआईआर दर्ज किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Share

Leave a Comment