बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: पोंटिंग और हीली ने मैकस्वीनी को टेस्ट टीम में चुनने की वकालत की

मेलबर्न,
 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और इयान हीली ने भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टीम में सलामी बल्लेबाज के खाली पड़े एक स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान नाथन मैकस्वीनी का चयन करने की वकालत की है।

डेविड वार्नर के इस साल की शुरुआत में संन्यास लेने और स्टीव स्मिथ के अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर लौटने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए एक सलामी बल्लेबाज की तलाश है।

ये भी पढ़ें :  वैभव सूर्यवंशी ने चौथे मेंस यूथ वनडे मैच में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक जड़ा, पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड ध्वस्त

मैकस्वीनी, सैम कोनस्टास, कैमरून बैनक्रॉफ्ट और मार्कस हैरिस जैसे खिलाड़ी इस रिक्त स्थान को भरने के दावेदारों में शामिल हैं।

पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू शो’ में कहा, ‘मेरे हिसाब से इस स्थान को भरने का एकमात्र दावेदार नाथन मैकस्वीनी है, जो क्वींसलैंड में जन्मे हैं और अब दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

ये भी पढ़ें :  फ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर: एडम वाल्टन ने 5 सेट के रोमांच में दानिल मेदवेदेव को हराया

हीली ने एसईएन रेडियो से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि लोगों ने देखा कि नाथन मैकस्वीनी किस तरह से अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। मैं उसे अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वह मेरे क्लब से जुड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता भी उसके बारे में जानते हैं क्योंकि उसने हाल ही में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वह चारों दावेदारों में सबसे अधिक तैयार नजर आता है।’’

ये भी पढ़ें :  दिलशान ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की, मौजूदा फॉर्म और अटैकिंग अप्रोच शानदार है

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment