ईरान के एक विश्वविद्यालय में एक लड़की ने सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, उतारे अंडरवियर

ईरान
ईरान के एक विश्वविद्यालय में एक लड़की ने सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए अपने अंडरवियर तक उतार दिए। इस्लामिक आजाद विश्वविद्यालय में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि लड़की हिजाब पहनने की अनिवार्यता वाले नियम को लेकर काफी परेशान थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सुरक्षा गार्डों को अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया।

ये भी पढ़ें :  बीजेपी नेता बैसाखी डालमियाके घर के बाहरहुआ बम धमाका, पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया

घटना के बाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता आमिर महजॉब ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लड़की गंभीर मानसिक दबाव में है। हालांकि, अधिकारी के स्पष्टीकरण से सभी सहमत नहीं हैं। कई सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि उसकी हरकतें जानबूझकर की गई लगती हैं। लेई ला नाम के एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "अधिकांश महिलाओं के लिए अंडरवियर में सार्वजनिक रूप से बाहर निकलना उनके सबसे बुरे सपनों में से एक है। यह अधिकारियों द्वारा अनिवार्य हिजाब पर जोर देने की प्रतिक्रिया है।"

ये भी पढ़ें :  PM बनने की राह पर तारिक रहमान का बड़ा बयान, संविधान बदलने से किया साफ इनकार

यह पहली बार नहीं है जब ईरान में महिलाओं ने अधिकारियों की अवहेलना की है। इससे पहले 2022 में देश में एक युवा ईरानी कुर्द महिला की हिजाब नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नैतिकता पुलिस की हिरासत में मौत के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों ने हिंसक तरीके से विद्रोह को दबा दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment