गॉफ़ ने डब्ल्यूटीए फ़ाइनल में पेगुला को हराया, स्वियातेक की संघर्षपूर्ण जीत

रियाद
 अमेरिका की कोको गॉफ ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में हम वतन जेसिका पेगुला को 6-3, 6-2 से हराकर साल के इस अंतिम टेनिस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने अपने पहले मैच में बारबोरा क्रेजिसिकोवा को 4-6, 7-5, 6-2 से हराया। यह उनकी पिछले दो महीने में पहली जीत है। इस टूर्नामेंट में विश्व की चोटी की आठ खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

ये भी पढ़ें :  रोहन जेटली बीसीसीआई के संयुक्त सचिव पद के लिए सबसे आगे, 1 मार्च को एसजीएम

नए कोच के साथ डब्ल्यूटीए फाइनल में पहुंची स्वियातेक ने सितंबर में अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पेगुला से सीधे सेटों में हारने के बाद से कोई मैच नहीं खेला था।

शनिवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने अपने शुरुआती मैच में झेंग किनवेन पर सीधे सेटों में जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में चौथी वरीयता प्राप्त इटली की जैस्मीन पाओलिनी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को हराया।

ये भी पढ़ें :  भारतीय वीमेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा, मैच में अपने ही सबसे बड़े टी20 स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment