छत्तीसगढ़-रायपुर में राज्योत्सव का समापन समारोह आज, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे शामिल

रायपुर.

उप  राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। राज्य अलंकरण और राज्योत्सव-2024 के समापन समारोह में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह और राज्योत्सव का समापन समारोह उप राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में शाम 6 बजे से होगा।

ये भी पढ़ें :  हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में ट्रैफिक कम पावर ब्लाक, तीन दिनों तक गाडियों का रहेगा परिचालन प्रभावित

जारी कार्यक्रम के अनुसार, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली से संध्या 3.55 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर संध्या 5.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उप राष्ट्रपति वहां से राज्योत्सव मेला ग्राउंड जाएंगे और राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति इसके बाद वहां से रात्रि साढ़े सात बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment