IND vs NED भारत ने रखा 194 रन का टारगेट, शिवम-हार्दिक की तूफानी पारियां

अहमदाबाद 

भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के 36वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। नीदरलैंड की ओर से वीक ने दो विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। अभिषेक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जारी विश्व कप में लगातार तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 7 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 27 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिवम दुबे 31 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और 6 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 21 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। रिंकू ने 6 रन बनाए।

ये भी पढ़ें :  MP में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा प्लान, तीसरी सीट कांग्रेस से छीनने की तैयारियां

भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। भारत ने दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को एकादश में शामिल किया है। नीदरलैंड ने एक बदलाव करते हुए नोह क्रोस को एकादश में जगह दी है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति से यूपी में महिला सुरक्षा मजबूत

भारतीय टीम लगातार तीन मुकाबला जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जहां उसका पहली भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी, जोकि शानदार फॉर्म में हैं। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम दो मैच हारकर बाहर हो गई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं:

भारत (प्लेइंग XI): इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

ये भी पढ़ें :  इंटरनेशनल मास्टर्स लीग की पावरहाउस गवर्निंग काउंसिल का गठन; गावस्कर, रिचर्ड्स और शॉन पोलक शामिल

नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment