भेलूपुर जल संस्थान के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दबे

वाराणसी
भेलूपुर जल संस्थान के पास बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दब गए। आननफानन सभी को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जहां एक मजदूर बबलू (25) को मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना में 10 अन्य मजदूर घायल हैं। इनमें मुन्नी लाल (45) व प्रकाश (25) की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान बबलू कौआसाथ थाना अदलहाट, जिला मीरजापुर के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार वर्ष 2026 में प्रदेशवासियों को देगी दस बड़ी सौगात

परिजनों के अनुसार, बबलू की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी इस समय गर्भवती है। वहीं घायलों में जीयुत, मनोज, विनोद, टिंकू, सूबेदार, राजकुमार, राजू, मनोज कुमार हैं, जिनमें मुन्ना का हाथ टूट गया है।

Share

Leave a Comment