भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पंजाब का दौरा करेंगे

लुधियाना
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पंजाब का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि, वह 12 नवंबर को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा वह एक स्कूल का भी दौरा करेंगे और वहां छात्रों और शिक्षकों से बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें :  पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने RSS की वैचारिक धारा की की प्रशंसा, कहा- भारत वैश्विक मार्गदर्शक बन सकता है

जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को पंजाब आ रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में  पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इस सम्मेलन का विषय ट्रांसफार्मिंग एग्री फूड सिस्टम इन फेस ऑफ क्लाइमेट चेंज एंड एनर्जी ट्रांजिशनज रखा है। इसके बाद वह लुधियाना के सतपाल मित्तल स्कूल में भी मुख्य अतिथि होंगे, जहां वह छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment